कोरोना कहर: सिर्फ 3 दिन में आए 10 लाख मामले, एक्टिव मरीज दर बढ़ी, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना कहर: सिर्फ 3 दिन में आए 10 लाख मामले, एक्टिव मरीज दर बढ़ी, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के रिकॉर्ड 3,79,257 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 3,645 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 2,69,507 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 82.10 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 16.79 फीसदी है। मृत्यु दर 1.11 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 11.56 फीसदी से कम है। 28 अप्रैल को 17,68,190 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 28,30,69,582 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 15,00,20,648 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण अब काबू के बाहर हो चुका है। लगभग हर दिन 3 लाख से ज्यादा दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। सिर्फ पिछले 3 दिनों के आंकड़ों को जोड़ा जाए तो यह संख्या 10 लाख से ज्यादा हो जा रही है। जबकि पहली बार 10 लाख तक पहुंचने में 169 दिनों का समय लगा था। पिछले लहर में मामले एक लाख के आसपास रहे थे और इसी वजह से पहली लहर में 10 लाख मामले सबसे कम 11 दिनों में पूरे हुए थे।

अगर पिछले सात दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 28 अप्रैल (360960), 27 अप्रैल (3,23,144), 26 अप्रैल (3,52,991), 25 अप्रैल को 3,49,691 केस दर्ज किए गए हैं। इसी प्रकार, 24 अप्रैल को 3,46,786, 23 अप्रैल को  3,32,730 और 22 अप्रैल के दिन 3,14,835 नए मामले सामने आए थे।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

107611

954062

7871

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

143

5606

67

अरुणाचल प्रदेश

966

17038

58

असम

23195

222397

1255

बिहार

98748

340236

2391

चंडीगढ़

6306

34359

457

छत्तीसगढ़

118846

570995

8061

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

1979

5084

4

दिल्ली

103424

979250

15377

गोवा

18829

65070

1110

गुजरात 

133191

398824

6830

हरियाणा

88860

367317

4021

हिमाचल प्रदेश 

16098

76371

1420

जम्मू एंड कश्मीर 

24313

142537

2227

झारखंड

54816

164278

2395

कर्नाटक

328903

1095883

15036

केरल

266981

1223185

5211

लद्दाख

1682

11937

139

लक्षद्वीप

1167

1336

1

मध्य प्रदेश 

92773

439968

5424

महाराष्ट्र 

675451

3730729

67214

मणिपुर

1230

29376

395

मेघालय

1475

14788

167

मिजोरम

1075

4792

13

नागालैंड

953

12516

100

ओडिशा

50777

375721

2017

पुडुचेरी

8444

47080

781

पंजाब

53426

295988

8772

राजस्थान

163372

396279

3926

सिक्किम

1106

6328

143

तमिलनाडु

110308

1006033

13826

तेलांगना

76060

349692

2208

त्रिपुरा

1070

33562

396

उत्तराखंड

45383

120816

2417

उत्तर प्रदेश 

300041

870864

11943

वेस्ट बंगाल

105812

676581

11159

भारत में कुल मामले

3084814

15086878

204832


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।